उदयपुरवाटी के धोलाखेड़ा गांव में बुधवार देर रात को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उदयपुरवाटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। जानकारी के अनुसार धोलाखेड़ा निवासी सुगनाराम स्वामी व सहीराम जाट बुधवार रात को बोलेरो गाड़ी में सवार होकर गुढ़ागौड़जी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान धोलाखेड़ा से निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप उनकी बोलेरो गाड़ी से टकरा गई।
हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बोलेरो में सवार सुगनाराम व सहीराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को उदयपुरवाटी के अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
हादसे में मृत दोनों के युवकों के शव का गुरुवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, शायर राम ने पुलिस को पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर
