पायलट नहीं बन सकते मुख्यमंत्री, मैं सीएम गहलोत में विश्वास रखता हूं : महादेव सिंह खंडेला

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच खंडेला से निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में पूर्ण विश्वास है और मैं समर्थक हूं ।  उन्होंने दावे के साथ कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही कांग्रेस है। जो गांधी परिवार के सबसे विश्वसनीय व्यक्ति है।  
(सीकर सर्किट हाउस में प्रेस को कॉन्फ्रेंस में निर्दलीय विधायक खंडेला)

सीकर सर्किट हाउस में गुरुवार को  पत्रकारों से बातचीत करते हुए निर्दलीय विधायक खंडेला ने कहा कि इंदिरा गांधी  और राजीव गांधी के काल में अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री रहे और वे सोनिया गांधी  और राहुल गांधी से भी दिल से जुड़े हैं और जनता भी उन्हें चाहती है।  उन्होंने कहा कि आलाकमान  सचिन पायलट को कभी मुख्यमंत्री नहीं बना सकता। अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री पद बने रहेंगे।

विधायक महादेव सिंह खंडेला का बयान

राजस्थान में अशोक गहलोत ही कांग्रेस है, प्रदेश में अशोक गहलोत की वजह से सरकार बनी और वो ही 5 साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे, कांग्रेस ने सचिन पायलट को बहुत कुछ दिया है, वो जो कर रहे हैं वो पार्टी एवं राजस्थान के हित में सही नहीं है। pic.twitter.com/fIRpQRKAp0

— Jhunjhunu News (@jhunjhununewz) June 17, 2021

खंडेला ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिखाया। जो उन्हें आपातकाल के बाद वर्ष 1979 में इंदिरा गांधी के कारावास के विरोध में जेल जाने पर उन्हें प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पिता और दादा भी प्रजामंडल के समय से कांग्रेस के साथ रहे। उनकी भी शिक्षा और संस्कार कांग्रेसी माहौल में होने से उन्होंने कांग्रेस को ही हमेशा अपनी मां माना।  
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही वे छह बार विधायक और केंद्र में एक बार मंत्री बना। उन्होंने वर्ष 1993 के मध्यावधि चुनावों का भी जोर देकर जिक्र किया और कहा कि 22 निर्दलियों में से उस समय भी 17 निर्दलीय विधायक भाजपा के समर्थन में आकर सीएम भैरोंसिंह  शेखावत सरकार में मंत्री बने थे। लेकिन  मैंने लोभ से दूर कांग्रेस  के साथ रहा । खंडेला ने दावा करते हुए कहा कि खंडेला की जनता उन्हें ही कांग्रेस मानती है। इसलिए जनता के कहने पर ही चुनाव लड़ा और जीता हूं।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर

Leave a Comment