ग्राम ढूकिया का बास (चंद्रपुरा) निवासी संदीप कुमार पुत्र शीशराम बेरवाल का 11 जून को निधन हो गया. संदीप लीवर रोग से पीड़ित थे. 23 जुलाई 2007 को मद्रास इंजी. ग्रुप बैंगलोर में भर्ती हुए थे एवं वर्तमान में फलोदी जोधपुर में तैनात थे. संदीप का छोटा भाई भी भारतीय सैना में कार्यरत है. जबकि इनकी धर्मपत्नी भी राजकीय सेवा में अपनी सेवा दे रही. संदीप के एक पुत्री और एक छोटा पुत्र है. संदीप के निधन से समस्त ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी.
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz