बचपन में साथ पढ़े होने का झांसा देकर युवक ने युवती को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद युवक ने युवती की फोटो इस्तेमाल कर तीन-चार फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर की विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पीयूष नुवावाला सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे का रहने वाला है।
कांस्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि पीयूष पीड़िता की सरकारी शिक्षक मां का स्टूडेंट रह चुका है। युवती ने बताया कि युवक उसके साथ दूसरी और तीसरी क्लास में पढ़ा था। 2019 में युवक ने उसके सोशल मीडिया पर पर मैसेज किया कि वह उसका बचपन का साथी रहा है। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो उसने स्वीकार कर ली।
इसके बाद युवक ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी कई फोटो चुरा ली। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो लगाकर किसी और नाम से 3-4 फेक आईडी बना दी। रिश्तेदारों के जरिए युवती को फर्जी आईडी के बारे में बता चला। इस पर उसने दिसंबर 2020 में युवक के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसकी जांच पड़ताल कर पुलिस ने पीयूष को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया तो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा
पीयूष को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने युवती को भी थाने पर बुलाया। यहां युवती से कहा गया कि युवक अपनी कारगुजारी की माफी मांग रहा है। युवती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसने खुद भी बहुत प्रयास किए। उसकी फेक आईडी पर फोटो अपलोड करते ही वह साइबर क्राइम सेल को इसकी सूचना तुरंत देती थी। काफी मशक्कत करने के बाद आरोपी पकड़ा गया।
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate
#Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews