झुंझुनूं : महिला काे 30 सैकंड में लगा दिए काेराेना के दो टीके | JHUNJHUNU NEWS

झुंझुनूं : महिला काे 30 सैकंड में लगा दिए काेराेना के दो टीके

जिले में चल रहे काेराेना टीकाकरण अभियान के दाैरान चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाकरा गांव में टीकाकरण केंद्र पर एक महिला के महज 30 सेकंड में कोरोना वैक्सीन के दाे टीके लगा दिए गए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जानकारी के अनुसार 3 जुलाई काे बाकरा में काेराेना टीकाकरण शिविर लगाया था। जिसमें बाकरा के सुरेन्द्र कुमार जांगिड़ की पत्नी माया देवी भी टीका लगवाने के लिए पहुंची। वैक्सीनेशन कमरे में दाे महिला स्वास्थ्यकर्मी टीके लगा रही थी। माया देवी जब टीकाकरण कक्ष में घुसी तो दोनों स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात कर रही थी। दोनों के बीच में रखी हुई स्टूल पर माया बैठ गई। अंदर जाते ही फाेन पर बात कर रही एक महिला वैक्सीनेटर ने टीका लगा दिया।

इसके 30 सेकंड बाद ही दूसरी महिला वैक्सीनेटर ने दूसरे हाथ में भी उनकाे दूसरा टीका लगा दिया। वह महिला वैक्सीनेटर को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन दूसरी महिला वैक्सीनेटर ने फाेन पर बात करते हुए अनसुना कर टीका लगा दिया।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment