स्व.डॉ.जे.सी.जैन को समर्पित 87 बेंच पूरे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएगी
झुंझुनूं न्यूज। लायंस क्लब झुंझुनूं के स्वर्गीय संरक्षक स्व.डॉ.जे.सी.जैन की स्मृति को चिर स्थाई रखने के प्रयोजन से लायंस क्लब झुंझुनूं द्वारा 10 जुलाई 2021 को उनके 87 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में वर्ष भर में पूरे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लॉयन सदस्यों एवं उदारमना दानदाताओं के सहयोग से 87 बेंच लगाएगा।
जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़ एवं सचिव शिव कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक डॉ.डी.एन.तुलस्यान के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी बेंच झुंझुनू के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, मंदिरों इत्यादि स्थानों पर स्थापित की जाएगी जहां पर बैंचो के लगने से उस स्थान पर आने जाने वाले राहगीरों एवं जनमानस को विश्राम कर सुकून मिलेगा।
भीखावाला कुआं की गुण पर स्थित डॉ.जे.सी.जैन स्मृति पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
झुंझुनूं न्यूज। स्थानीय चूना का चौक रानी सती रोड स्थित भीखावाला कुआं की गुण पर स्थित डॉ.जे.सी.जैन स्मृति पार्क का सौंदर्यीकरण उनके जन्मदिन 10 जुलाई 2021 पर शुरू होगा।
जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़ एवं सचिव शिव कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक डॉ.डी.एन.तुलस्यान एवं मुरारी सैनी के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत तुलस्यान परिवार द्वारा प्रदत उक्त कुआं एवं गुण में से गुण पर गत वर्ष नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा डॉ.जे.सी.जैन के नाम से डॉ.जे.सी.जैन स्मृति पार्क का निर्माण करवाया गया था अब इसमें उदारमना तुलस्यान परिवार के ही दानदाता स्व.हनुमान बक्स, स्व.झाबरमल एवं स्व.महावीर प्रसाद तुलस्यान परिवार के सहयोग से सौंदर्यीकरण में झूले, पौधारोपण, रंग रोगन इत्यादि सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जाएगा जिससे पार्क की उपयोगिता बढ़ सके।

