झुंझुनूं : सुखद खबर, जिले में खात्मे की ओर कोरोना वायरस, लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नही आया है। इसके अलावा 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव से नगेटिव हुआ है।

अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मास्क अवश्य लगाएं

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरूण अग्रवाल ने सोमवार को न्यायिक परिसर में अभिभाषक संघ के सदस्यों, यहां आने वाले लोगों एवं स्टाफ के कार्मिकों से समझाईश करते हुए कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से करें। सरकार की गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करें, ताकि स्वयं और समाज को सुरक्षित रखा जा सकें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है, तो उसकी चालान काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर

Leave a Comment