झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा जाटूवास निवासी अर्जुन पुरस्कार विजेता संदीप चौधरी का चयन टोक्यो में होने वाले पैरा ओलम्पिक खेल के लिए हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित ट्रायल में संदीप ने अपने रिकॉर्ड 66.18 मीटर को सुधारते हुए 66.44 मीटर भाला फैंका। वह भारतीय टीम की तरफ से भाला फैंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
संदीप के भाई कर्मवीर ने बताया कि 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले पैरा ओलम्पिक खेलों में संदीप के चयन से गांव में खुशियों का माहौल है।
संदीप चौधरी ने दुबई में 2019 में हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले जकार्ता में वर्ष 2018 में हुए पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुका। वह एशियन पैरा गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुका। संदीप ने वर्ष 2019 में जब विश्व पैरा एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था तब कहा था कि उनका अगला लक्ष्य टोक्यो में 2021 में होने वाला पैरा ओलम्पिक में भारत के लिए पदक लाना है।
शेखावाटी के दो बेटे जाएंगे टोक्यो
चूरू जिले के झाझडिय़ों की ढाणी(राजगढ़) निवासी देवेन्द्र झाझडिय़ा का भी भाला फैंक प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हो चुका। अब शेखावाटी के दो बेटे संदीप चौधरी व देवेन्द्र झाझडिय़ा ओलम्पिक में भाग लेंगे। इससे पहले देवेन्द्र झाझडिय़ा दो बार पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके। अब उनका सपना पैरा ओलम्पिक में स्वर्णिम हैट्रिक बनाना है।
राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने किया क्वालीफाई
देवेन्द्र झाझडिया व संदीप चौधरी के अलावा करौली जिले के सुंदर सिंह गुर्जर ने भी टोक्यो पैराओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। तीनों खिलाड़ी भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़
#Sandeep Choudhary #Sunder Singh Gurjar #Devendra Jhajhariya


