गुढ़ागौड़जी : दिनदहाड़े हथियार दिखाकर लूट करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | JHUNJHUNU NEWS

गुढ़ागौड़जी बस स्टेण्ड पर एक ट्रैवल्स के ऑफिस में तोड़फोड़ कर 3500 हजार रुपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

शुक्रवार को छह बदमाश गुढ़ागौड़जी के बस स्टेण्ड पर गोदारा ट्रैवल्स के आफिस में बैठे मुनीम के साथ मारपीट कर रुपए लूट ले गए थे। सूचना पर उपनिरीक्षक बुद्विप्रकाश ने मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी व बदमाशों की तलाश शुरू की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पीड़ित संदीप ने एक नामजद आरोपी बसावा निवासी राजेश उर्फ राजा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपी की तलाश शुरू की गई। उक्त आरोपी राजेश व वाहन के भोजगढ़ रोड पर होने की सूचना मिली। उपनिरीक्षक बुद्विप्रकाश मय पुलिस जाब्ते के साथ भोजगढ़ रोड़ पहुंचे। यहां पर एक संदिग्ध वाहन आते हुए दिखाई दिया तो पुलिस ने सरकारी वाहन को आड़े लगाकर उसको रुकने का इशारा किया। हड़बड़ाहट में चालक ने गाड़ी को पत्थरों पर चढ़ा दिया और पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस तलाशी के दौरान राजेश उर्फ राजा के कब्जे से एक लोडेड अवैध देशी कटटा, कृष्णपाल उर्फ लक्की से एक जिंदा कारतूस तथा रामनिवास के कब्जे से एक अवैध गन बरामद हुई। पुलिस ने राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कृष्णपाल उर्फ लक्की, अतुल मीणा, पंकज, दलीप व रामनिवास को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशों से मामले को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

ये था मामला

गुढ़ागौड़जी के बस स्टेण्ड पर निजी बसों के संचालक बड़ापाना निवासी छोटू गोदारा का ट्रैवल्स का कार्यालय है। शुक्रवार को कार्यालय में मुनीम संदीप बैठा हुआ था। इस दौरान एक कार में सवार होकर छह बदमाश आए। बदमाशों ने छोटू गोदारा के बारे में पूछते हुए मुनीम के साथ मारपीट कर कार्यालय में तोड़फोड़ की। बदमाशों ने जाते समय 3500 रुपए लूट लिए एवं हवाई फायर भी किया।

बदमाशों के खिलाफ है कई मामले दर्ज
गिरफ्तार किए गए बदमाश आपराधिक प्रवृति के हैं। तीन बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी रामनिवास, कृष्णपाल व राजेश उर्फ राजा के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment