9 साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले जाकर की दरिंदगी

9 साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया आरोपी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीकर जिले में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग भाइयों के साथ घर के पास खेल रही थी। इस दौरान आरोपी उसको चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया।

शाम को जब माता-पिता काम से लौटे तो बच्ची नहीं मिली। इस पर माता-पिता ने उसकी तलाश की। इस दौरान छोटे भाई ने बताया कि उसने दीदी को खंडहर में देखा था। इसके बाद माता-पिता वहां पहुंचे तो वहां मासूम बेसुध हालत में मिली। बच्ची को सीकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेप की घटना गोकुलपुरा पुलिस थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक बुजुर्ग नजर आया।

पुलिस को मिली सफलता 

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ़्तार आरोपी लक्ष्मणगढ़ इलाके का निवासी बनवारी है।