Jhunjhunu News झुंझुनूं के पचेरी से बड़ी खबर
राजस्थान में फिर गैंगवार
झुंझुनूं के पचेरी थाना क्षेत्र के रायपुर अहिरान में शराब ठेके के पास गैंगवार में एक बदमाश की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
मृतक पप्पू उर्फ पप्पीया (40) हाडकोर अपराधी था। बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर आए थे। जिसमें राजवीर उर्फ दोलिया और मनोज उर्फ कालिया नाम सामने आ रहा है। जिन्होंने पप्पू उर्फ पप्पीया की पीट पीट कर हत्या कर दी। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर है।
मृतक व आरोपी एक ही गांव पथराना के रहने वाले है। काफी समय से दोनों में वर्चस्व को लेकर गैंगवार चल रही थी।
थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया देर रात रायपुर अहीरान में गैंगवार की सूचना मिली थी। मौके पर जाब्ते के साथ पहुंचे थे। लेकिन उससे पहले ही मृतक पप्पू उर्फ पप्पिया के परिजन उसे सिंघाना के अस्पताल लेकर पहुंच चुके थे। हालात गंभीर होने पर वहां से हरियाणा के नारनौल रैफर कर दिया। जहा पप्पू उर्फ पप्पिया ने दम तोड़ दिया।

शव को मोर्च्यूरी में रखवाया
फिलहाल शव को बुहाना के सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात है।
