Jaipur Airport Threat: राजस्थान के जयपुर में अचानक से हड़कंप मच गया है. जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एयरपोर्ट प्रबंधन को धमकी भरा ई-मेल आया है. इस धमकी के मिलने के बाद से सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है. हालांकि अभी तक सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला है.
इस धमकी मिलने के बाद ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा लोगों की जांच भी की गई. वहीं विमान से आने जाने वाले यात्रियों की भी जांच की गई. धमकी की सूचना के बाद करीब 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बम को ढूंढने के लिए सर्च अभियान ऑपरेशन चलाया.
इस दौरान सुरक्षा एजेंसीयों ने बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से बम तलाशा गया।,लेकिन एजेंसीज को ऐसा कोई बम नहीं मिल पाया.धमकी के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरपोर्ट थाने को पूरे मामले की जानकरी दी है. साथ ही एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है.

एयरपोर्ट पर बम की धमकी मामले में अपडेट
एयरपोर्ट प्रशासन को मिला धमकी का मेल, एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी भरा मेल मिला, ई-मेल Xonocikhoci10@deedle.com से आया मेल, जयपुर के साथ ही अन्य एयरपोर्ट्स को उड़ाने की दी धमकी, हालांकि CISF को सर्च अभियान में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध, अब पुलिस कर रही धमकी भरे मेल की जांच।
देश के कई एयरपोर्ट को मिली धमकी :
एयरपोर्ट थाना अधिकारी ममता मीणा के मुताबिक एयरपोर्ट ऑफिसर अनुराग गुप्ता की ओर से बुधवार को रिपोर्ट दी गई है कि जयपुर एयरपोर्ट की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजकर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ऐसा मेल देश को और कई सारे एयरपोर्ट को भी मिला है. एक जैसा धमकी भरा कंटेंट सभी एयरपोर्ट पर भेजा गया है. मेल मिलने के तुरंत बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. एयरपोर्ट पर आने- जाने वाले यात्रियों व उनके सामानों की सघन चेकिंग की जा रही है. मैनेजमेंट साइबर टीम की भी मदद ले रहा है.
