झुंझुनू जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल का तबादला, सुश्री चिनमयी गोपाल होंगी झुंझुनू जिला कलेक्टर
चिन्मयी गोपाल आईएएस राजस्थान कैडर
राजस्थान कैडर की महिला आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल की बतौर जिला कलेक्टर टोंक में पहली पोस्टिंग थी।
दूसरे प्रयास में बनीं आईएएस
बता दें कि टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल मूलरूप से दक्षिण दिल्ली की रहने वाली हैं। साल 2014 कैडर की आईएएस हैं। 17 अगस्त 1984 को जन्मी चिन्मयी गोपाल ने यूपीएससी के अपने दूसरे प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी। ये टोंक से पहले भीलवाड़ा, रामगंज मंडी कोटा में एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। इन्होंने अर्थशास्त्र में एमए कर रखा है।

सुश्री चिनमयी गोपाल को प्रबन्ध निदेशक, ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण (रूडा), जयपुर से झुंझुनू जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थापन किया गया है
