Rajasthan Roadways free Travel फिर आई खुशखबरी, 22,23 और 24 अक्टूबर को राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा की मिली सौगात

Rajasthan Free Roadways Bus: राजस्थान में परिवहन निगम द्वारा मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है. इसके तहत अक्टूबर महीने में 3 दिन मुफ्त बस यात्रा कराई जाएगी. जबकि रोडवेज प्रबंधन अतिरिक्त बसों की सुविधा जुटाने में लगी हुई है. इसके साथ रोडवेज बस में Online रिजर्वेशन करवाने की सुविधा भी होगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अब राजस्थान रोडवेज निशुल्क यात्रा कार्ड 2024 घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं

समान पात्रता परीक्षा में विभिन्न जिलों में परीक्षा देने के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है. अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 24  अक्टूबर के बीच राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की किसी भी बस में राजस्थान की सीमा के अंदर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा के दौरान अपने एडमिट कार्ड का एक अतिरिक्त प्रिंट आउट(कॉफी) साथ रखें।

अब राजस्थान रोडवेज निशुल्क यात्रा कार्ड 2024 घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं

रोडवेज बस की मुफ्त यात्रा के लिए कुछ शर्तें भी हैं. यानी सभी लोग इस मुफ्त सेवा का लाभ नहीं मिलेगा. यह सुविधा खास उनको मिलने वाला है जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले हैं.

केवल परीक्षार्थियों को मिलेगी यह सुविधा


राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अक्टूबर माह में अलग-अलग तारीखों पर कुल तीन दिन तक प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई है। आगामी 22, 23 व 24 अक्टूबर को लगातार समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सैकण्डरी स्तर का आयोजन होगा। इसमें 18 लाख 63 हजार 156 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दी CET परीक्षा केन्द्रो की विस्तृत जानकारी

22, 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा, 28 जिलों में होगा परीक्षा का आयोजन।

परीक्षार्थियों को मिली राहत, परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की ड्रेस कोड में बड़ा बदलाव


प्रतियोगी परीक्षा में अक्सर ड्रेस कोड को लेकर विचित्र स्थिति हो जाती है। इस कारण कई प्रतियोगी परीक्षा सेंटर पर प्रवेश के दौरान किसी परीक्षार्थी बाजू वाली शर्ट व कुर्ता काट दिया जाता है। इसके फोटो व वीडियो अक्सर वायरल भी होते हैं। कई बार इस स्थिति में परीक्षार्थी भी परेशान हो जाते हैं। अब राजस्थान में एक परीक्षा एजेंसी ने तय किया है कि वे प्रतियोगी परीक्षा में शर्ट की बाजू नहीं काटेंगे।

अब राजस्थान रोडवेज निशुल्क यात्रा कार्ड 2024 घर बैठे ऑनलाइन बनवाएं