SBI Reward अगर आप SBI के कस्टमर्स हैं, तो सावधान हो जाएं। एक नया स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें रिवॉर्ड प्वॉइंट के नाम पर स्कैमर्स धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसमें घोटालेबाज आपको SBI रिवॉर्ड प्वॉइंट वाले फेक मैसेज करके फंसाने की कोशिश करते हैं।
अगर आप इस तरह के झांसे में आ जाते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसमें आपकी पर्सनल जानकारी लीक होने के साथ वित्तीय जानकारी चुराए जाने का भी खतरा है।
SBI रिवॉर्ड पॉइंट्स क्या होते हैं?
SBI द्वारा अपने ग्राहकों को SBI रिवॉर्ड पॉइंट्स नाम से एक सर्विस दी जाती है। जब ग्राहक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से कोई ट्रांजेक्शन करते हैं तो SBI द्वारा ग्राहकों को कुछ पॉइंट्स मिलते हैं। इन पॉइंट्स के जरिए ग्राहक रिचार्ज, ट्रैवलिंग या शॉपिंग कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स की भी एक्सपायरी डेट होती है। अगर इन्हें 24 महीने यानी 2 साल तक इस्तेमाल नहीं किया गया तो यह एक्सपायर हो जाते हैं।
सावधान रहें ‼️
क्या आपको भी ऐसा कोई संदेश मिला है जिसमें आपसे SBI रिवॉर्ड रिडीम करने के लिए APK फ़ाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है

❌SBI कभी भी SMS/WhatsApp पर लिंक या APK फ़ाइलें नहीं भेजता
कभी भी अज्ञात फ़ाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें
