स्विमिंग पूल में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत Jhunjhunu News

स्विमिंग पूल में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल के मयंक की जान चली गई. मामला मंड्रेला बाइपास स्थित एक स्विमिंग पूल का है, जहां मयंक गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई. उसका परिवार साधारण है और पिता बटाई पर खेती करते हैं.

मयंक को सैनिक स्कूल की तैयारी के लिए झुंझुनू के अल्फा एकेडमी में ट्यूशन के लिए भेजा जाता था. रोज की तरह मयंक ट्यूशन गया, लेकिन टीचर ने बच्चों को स्विमिंग पूल ले जाने का फैसला किया. स्विमिंग पूल में मयंक को साढ़े चार फीट गहरे पानी में तैरना सिखाया जा रहा था.

कोतवाली थानाधिकारी हरजिन्द्रसिंह ने बताया कि मूलत: लोयल गांव के रहने वाला दस वर्षीय मयंक पुत्र मनोज कुमार को रविवार सुबह करीब 11 बजे अल्फा एकेडमी के शिक्षक स्विमिंग पूल लेकर गए थे। इसी दौरान मयंक डूब गया। स्विमिंग पूल संचालक ने आनन-फानन में बच्चे को चूरू बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने आक्रोश जताया और शव लेकर बीडीके अस्पताल पहुंचे। कोतवाली थाने से हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक मयंक के पिता मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि अल्फा एकेडमी के संचालक सुनील ने बच्चे को स्विमिंग पूल ले जाने की अभिभावकों को न तो सूचना दी और न ही इजाजत ली। अस्पताल पहुंचने पर ही बेटे की मौत की जानकारी मिली।