RGHS Scheme: क्या राजस्थान में बंद होगी फ्री इलाज की RGHS योजना!

RGHS Scheme: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य सरकार की लापरवाही और आर्थिक कुप्रबंधन के चलते एक जनहितकारी योजना RGHS, Rajasthan Government Health Scheme खतरे में पड़ गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान के करीब 13.52 लाख कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके 25 लाख से अधिक परिजनों को चिकित्सा सुविधा देने वाली आरजीएचएस स्कीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हर कोई चिंतित है कि कहीं यह योजना बंद तो नहीं होने जा रही है। वसुंधरा राजे सरकार में 29 जून 2018 व दूसरी बार 2021 में गहलोत राज में आरजीएचएस के नाम से यह योजना फिर शुरू हुई।

सरकार द्वारा निजी अस्पतालों को सात महीने से भुगतान नहीं किए जाने के कारण अब निजी अस्पतालों की यूनियन RAHA ने 15 जुलाई से RGHS के तहत इलाज बंद करने का ऐलान कर दिया है, जो राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गंभीर संकट है.

गौरतलब है कि RAHA राजस्थान एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स ने विज्ञापन जारी कर साफ कर दिया है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में वे RGHS के तहत इलाज बंद कर देंगे. इसमें इमरजेंसी केस भी शामिल हैं, जिससे मरीजों को सीधे-सीधे जान जोखिम में डालने जैसी स्थिति आ सकती है.

निजी अस्पतालों पर 980 करोड़ रुपये बकाया


गहलोत ने एक बयान में कहा कि 701 निजी अस्पतालों पर 980 करोड़ रुपये बकाया हैं और सरकार ने इस पर कोई ठोस पहल नहीं की है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन से हर महीने आरजीएचएस के लिए कटौती की जा रही है, लेकिन उस पैसे से इलाज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे बड़ी प्रबंधन विफलता और क्या हो सकती है।