राजस्थान रोडवेज में 10 दिन बसों में मिलेगी फ्री यात्रा, इन लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले

Rajasthan Roadways Free Bus Service राजस्थान रोडवेज बसों मे 10 दिन फ्री में सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

RPSC EXAM आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक जिले में 48 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में जिले में 98 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पारियों में होगी। छह दिन तक चलने वाली परीक्षा में इस बार विषयों के समूह के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2129 पदों के लिए कराई जा रही है। इसमें सर्वाधिक पद गणित विषय के हैं। सबसे कम पद उर्दू विषय के हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा हुआ है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड होंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे।

स्टूडेंट्स को मिलेगी 10 दिन की छूट

राज्य सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा दिनांक से पहले एवं बाद में 02 दिवस की निःशुल्क यात्रा राजस्थान राज्य की सीमा में निगम की वाहनों में निवास स्थान/कोचिंग स्थान/तैयारी स्थल के शहर और गांव से परीक्षा केन्द्र के शहर तक की छूट दी जाएगी. हालांकि पहले परीक्षार्थियों को निवास स्थान जिले से परीक्षा स्थान जिले तक निःशुल्क यात्रा करने हेतु छूट दी जाती थी.

प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी ले जाना जरूरी


रोडवेज के महाप्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सभी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गई है. इसमें आवश्यकतानुसार स्थाई/अस्थाई बस स्टैण्ड, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था, बसों के मेन्टीनेन्स, बुकिंग विण्डो एवं चालक-परिचालकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पाबन्द किया गया है. परीक्षार्थी निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर परीक्षा के दो दिन पहले एवं दो दिवस बाद तक ले सकेंगे.

रोडवेज की सौगात से युवाओं में उत्साह


इस मुफ्त यात्रा की सुविधा ने न केवल अभ्यर्थियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, बल्कि उनके खर्चे भी कम कर दिए हैं। रोडवेज की इस पहल से उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने आ रहे हैं।