IPL में खेलेगा झुंझुनूं का मुकुल चौधरी, 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा | IPL Auction | IPL 2026

IPL Auction: IPL में खेलेगा झुंझुनूं का मुकुल चौधरी, 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : जिले के लिए गर्व का पल है। झुंझुनूं जिले के युवा क्रिकेटर मुकुल चौधरी का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हो गया है। आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

छोटे शहर से IPL तक का सफर

गुढ़ागौड़जी (GudhGourji) इलाके के खेदड़ों की ढाणी तन गुढा बावनी  निवासी दिलीप खेदड़ के पुत्र मुकुल चौधरी ने छोटे शहर से निकलकर देश के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं। उनका यह चयन जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आया है।

जिले में खुशी की लहर

मुकुल के आईपीएल में चयन की खबर मिलते ही पूरे झुंझुनूं जिले सहित गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मुकुल चौधरी का आईपीएल तक पहुंचना यह संदेश देता है कि संसाधन सीमित होने के बावजूद भी प्रतिभा अपने दम पर आगे बढ़ सकती है। जिले के उभरते खिलाड़ियों में अब नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है।

झुंझुनूं का यह लाल अब आईपीएल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा, जिससे पूरे जिले की निगाहें उसके शानदार खेल पर टिकी रहेंगी।

दरअसल इसी नवंबर—दिसंबर माह में घरेलु क्रिकेट में मुकुल चौधरी की चार आतिशी पारी महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है। मिडिल आर्डर बेट्समैन के साथ विकेटकीपर मुकुल चौधरी राजस्थान की टीम की ओर से खेलता है। नवंबर माह में अंडर 23 स्टेट ए ट्रॉफी के एलीट मैचों में लगातार दो मैचों में ना केवल मुकुल चौधरी ने राजस्थान की बिखरती टीम को संभाला। बल्कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सामने वाली टीम के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। जिससे राजस्थान ने जीत दर्ज की।

अहमदाबाद में हुए इसी शृंखला में दिल्ली के खिलाफ 50 ओवरों के मैच में जब राजस्थान की टीम 84 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। तब मिडिल आर्डर बेट्स मैन के तौर पर मुकुल चौधरी क्रीज पर आए। उन्होंने दिल्ली (Delhi) को जमकर धोते हुए महज 79 बॉल्स पर चौकों और छक्कों की मदद से 121 रन जड़ दिए और नाबाद रहे। इस मैच में राजस्थान की टीम ने छह विकेट में 330 रन बनाए।

दिल्ली की टीम 137 रनों से मैच हार गई। इसके तीन दिन बाद ही मुकुल चौधरी ने इसी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ भी राजस्थान की टीम को उस वक्त संभाला। जब राजस्थान के चार खिलाड़ी 90 रन पर पैवेलियन लौट चुके थे। इस मैच में मुकुल चौधरी ने सात चौकों और 11 छक्कों की मदद से 86 बॉल्स पर ही 147 रन ठोके और नाबाद रहे। यह मैच भी राजस्थान की टीम ने जीता। लगातार तीन बेहतरीन पारियां और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने लखनऊ का ध्यान मुकुल चौधरी ओर खींचा है।