खिरोड़ गैंगवार मामला: सुपारी देने वालों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

खिरोड़ गैंगवार मामला: सीकर–झुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन, सुपारी देने वालों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Jhunjhunu News खिरोड़ गांव में हुए गैंगवार मामले को लेकर सीकर और झुंझुनूं पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सुपारी देने वालों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई भादवासी गांव में की गई, जहां अवैध अतिक्रमण और संपत्तियों को ध्वस्त किया गया।

👉 अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर वीडियो 👈

सुपारी कांड में एक युवक हिरासत में

झुंझुनूं पुलिस ने सुपारी देने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही गैंगवार से जुड़े अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

भादवासी गैंग से आरोपी पिंटू को मिलाने वाले युवक को भी पुलिस ने दबोचा, आरोपी पिंटू के गांव भींचरी का निवासी है आसिफ, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय थोड़ी देर में करेंगे खुलासा

इनामी बदमाश घोषित

पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपियों श्रवण भादवासी और शुभकरण बाजिया पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा इस मामले से जुड़े अन्य सात बदमाशों पर भी अलग-अलग इनाम घोषित किए गए हैं।

अवैध संपत्ति की जांच तेज

सीकर और झुंझुनूं पुलिस दोनों ही इन बदमाशों की अवैध संपत्तियों की गहन जांच कर रही हैं। यदि संपत्ति अवैध पाई जाती है तो आगे भी बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

पुलिस का संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैंगवार और सुपारी कांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी, उनकी अवैध कमाई और संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।