शादी के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर बारात लाया था दूल्हा

विदाई से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, शादी की खुशियां बनी मातम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला न सिर्फ दूल्हा पक्ष बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना 18 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं।


धूमधाम से आई बारात, पूरी हुईं सभी रस्में


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे के दक्षिण टोला की है। यहाँ निवासी बंशीलाल गौतम की बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी सुनील गौतम के साथ तय हुई थी।


मंगलवार रात करीब 11 गाड़ियों में 90 बारातियों के साथ दूल्हा सुशील गौतम बारात लेकर पहुंचा। बारात का स्वागत पूरे धूमधाम से किया गया।

विदाई से पहले दुल्हन लापता, मच गया हड़कंप

बारातियों की भरपूर स्वागत सत्कार के बाद द्वार पूजा की रस्म अदायगी हुई। देर रात दोनों पक्षों की ओर से शादी की सारी रस्में हुई और सात फेरों के साथ शादी सम्पन्न हुई। देर रात शादी की सभी रस्में के बीच दूल्हा सुनील कुमार और दुल्हन पल्लवी का जयमाल कार्यक्रम हुआ। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डीजे पर साथ डांस कर खुशियां भी मनाई थी।



विदाई से पहले दुल्हन लापता, मच गया हड़कंप


बुधवार सुबह जब विदाई का समय नज़दीक आया, तब अचानक पता चला कि दुल्हन पल्लवी अपने कमरे से गायब है। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।


इस खबर के फैलते ही शादी का खुशनुमा माहौल देखते-देखते मातम में बदल गया। दूल्हा सुशील गौतम गहरे सदमे में चला गया और बाराती भी हैरान रह गए।

तीन महीने पहले तय हुआ था रिश्ता


परिजनों के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता करीब तीन महीने पहले तय हुआ था। शादी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसके लिए दूल्हे ने करीब 3 बीघा जमीन गिरवी रखकर खर्च उठाया था।

बिना दुल्हन लौटी बारात


दुल्हन के फरार होने के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। यह दृश्य बेहद भावुक था, जहाँ दूल्हा और उसके परिजन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे।


पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जांच जारी


घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के परिजनों के खिलाफ शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुल्हन का किसी युवक से पहले से प्रेम संबंध हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।