तीन बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग झुंझुनूं आई महिला, प्रेमी टीचर ने महिला को दिया धोखा

Live in Relationship झुंझुनूं में लिव-इन विवाद: तीन बच्चों और पति को छोड़ आई महिला ने शिक्षक पर धोखे का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान के झुंझुनूं में एक महिला ने हरियाणा निवासी एक शिक्षक पर चार साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर शोषण करने और शादी का झांसा देकर छोड़ देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रेम संबंधों पर भरोसा कर उसने अपने पति से तलाक लिया और तीन बच्चों से अलग होकर शिक्षक के साथ रहने का फैसला किया, लेकिन अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

Sharma Enterprises Jhunjhunu



कैसे शुरू हुआ संबंध

महिला के अनुसार, वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश के डिंडौली जिले में शिक्षक की पोस्टिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ी, नजदीकियां बढ़ीं और शिक्षक ने शादी का भरोसा दिया। महिला का दावा है कि वह करीब एक साल तक मध्यप्रदेश में उसके साथ रही।

झुंझुनूं में साथ रहना और इकरारनामा

इसके बाद शिक्षक उसे झुंझुनूं लेकर आया, जहां चूरू रोड स्थित एक किराए के मकान में दोनों साथ रहने लगे। महिला का आरोप है कि तीन साल साथ रहने के बावजूद शादी नहीं की गई। जब उसने दबाव बनाया तो शिक्षक उसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ ले गया, जहां लिव-इन रिलेशनशिप का इकरारनामा तैयार कराया गया।

अब बेघर, शक्ति सदन में शरण

महिला का कहना है कि शिक्षक ने उसे किराए के मकान से निकलवा दिया। फिलहाल वह शक्ति सदन झुंझुनूं में रह रही है। उसका आरोप है कि शिक्षक उसके दस्तावेज और पुराना मोबाइल अपने साथ ले गया, जिनमें संबंधों के सबूत थे।

पुलिस के चक्कर, पर कार्रवाई नहीं

महिला पिछले 10–15 दिनों से कोतवाली और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है। उसका कहना है कि पुलिस कभी मध्यप्रदेश तो कभी हरियाणा जाकर शिकायत करने की सलाह दे रही है। आरोपी शिक्षक महेंद्रगढ़ (हरियाणा) का निवासी बताया जा रहा है, जो पहले मध्यप्रदेश और वर्तमान में झुंझुनूं में कार्यरत है, तथा तलाकशुदा है।