ACB ACTION एसीबी का बड़ा धमाका: साढ़े आठ लाख की रिश्वत लेते बेरला वीडीओ राजकुमार गिरफ्तार

ACB Trap झुंझुनूं में एसीबी का बड़ा धमाका: साढ़े आठ लाख की रिश्वत लेते बेरला वीडीओ राजकुमार गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेरला ग्राम पंचायत के वीडीओ राजकुमार को साढ़े आठ लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सूरजगढ़ कस्बे में एसीबी एएसपी नरेंद्र पूनियां के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वीडीओ ने आवासीय पट्टे के मामले में परिवादी से साढ़े आठ लाख रुपए की मांग की थी। जबकि पट्टे की राशि ऑनलाइन जमा होती है, इसके बावजूद आरोपी ने पट्टा जारी करने के एवज में भारी रकम मांगी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है

10 लाख से शुरू हुआ सौदा, 8.50 लाख में तय हुआ

जब परिवादी राजेंद्र सैनी ग्राम सेवक राजकुमार से मिलने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे डराते हुए कहा कि उसने नियमों का उल्लंघन किया है और इस मामले को रफा-दफा करने तथा कन्वर्जन के नाम पर 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा। परेशान होकर परिवादी ने झुंझुनूं ACB को इसकी जानकारी दी।

ACB टीम ने जब शिकायत का गोपनीय सत्यापन

करवाया, तो मामला पूरी तरह सही पाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ग्राम सेवक 8 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर राजी हुआ।

एएसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि आरोपी ग्राम सेवक ने रिश्वत की रकम वसूलने के लिए परिवादी को काफी चक्कर कटवाए। पहले उसने परिवादी को अपने कार्यालय बुलाया, फिर वहां से यह कहकर भेज दिया कि वह खुद उसकी मेडिकल की दुकान पर आकर रकम लेगा। इसके बाद वह वहां से भी निकल गया और आखिरकार सूरजगढ़ में एक निजी मेडिकल स्टोर पर परिवादी को पैसे लेकर बुलाया।

जैसे ही परिवादी राजेंद्र सैनी ने सूरजगढ़ में आरोपी ग्राम सेवक राजकुमार को 8.50 लाख रुपए थमाए, वैसे ही पहले से तैयार बैठी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।