RAS Transfer List Rajasthan: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

RAS अधिकारियों के तबादले: राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, 178 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी की है। कार्मिक विभाग द्वारा 19 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार कुल 178 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन किए गए हैं। आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत उपखंड अधिकारियों, अतिरिक्त जिला कलेक्टरों, नगर निकाय अधिकारियों तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट

राज्य सरकार द्वारा देर रात जारी की गई आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में झुंझुनूं जिले के कई उपखंड अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत चिड़ावा, नवलगढ़, झुंझुनूं और सूरजगढ़ उपखंडों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिड़ावा उपखंड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी का स्थानांतरण कर उन्हें जयपुर नगर निगम में उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर एसडीएम शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को चिड़ावा का नया उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

नवलगढ़ एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत का तबादला उपखंड अधिकारी नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) के पद पर किया गया है। वहीं महेंद्र सिंह यादव को झुंझुनूं का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है

झुंझुनूं की उपखंड अधिकारी सुश्री कौशल्या विश्नोई का स्थानांतरण उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ (अलवर) के पद पर किया गया है। फिलहाल उनके स्थान पर नियुक्ति का पद रिक्त रखा गया है।

सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाति का तबादला मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में उपखंड अधिकारी पद पर किया गया है। उनके स्थान पर मनमोहन शर्मा को सूरजगढ़ का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। देर रात जारी हुई तबादला सूची के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।