Election राजस्थान निकाय चुनाव 2026: आपके वार्ड से कितने उम्मीदवारों ने भरा नामांकन? यहां देखें पूरी लिस्ट

Nikay Chunav राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026: आपके वार्ड से कितने अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन? ऐसे देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर/राजस्थान। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब मतदाता यह आसानी से देख सकते हैं कि उनके नगर निकाय के किस वार्ड से कितने अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा करवाया है और किन-किन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई है। आयोग की वेबसाइट पर जिला, नगर निकाय और वार्ड नंबर का चयन करके वार्डवार नामांकन की जानकारी देखी जा सकती है।

वार्डवार नामांकन की जानकारी ऑनलाइन

नगर निकाय चुनाव में अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या जानने के लिए मतदाताओं को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Nomination Search सुविधा के जरिए घर बैठे जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस सुविधा में सबसे पहले जिला का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित नगर निकाय और फिर वार्ड नंबर चुनने पर उस वार्ड से दाखिल किए गए नामांकन से संबंधित जानकारी सामने आ जाएगी।

ऐसे चेक करें अपने वार्ड की नामांकन सूची

1. सबसे पहले राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की नामांकन संबंधी वेबसाइट खोलें।
2. District (जिला) का चयन करें।
3. इसके बाद संबंधित Urban Local Body/नगर निकाय चुनें।
4. अब अपने Ward Number/वार्ड नंबर का चयन करें।


5. सर्च करने के बाद संबंधित वार्ड से दाखिल नामांकन की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. यहां से अभ्यर्थियों के नाम और नामांकन से संबंधित उपलब्ध जानकारी देखी जा सकती है।

नामांकन की जानकारी देखने के लिए यहां क्लिक करें

“राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान – वार्डवार नामांकन खोजें” (https://sec.rajasthan.gov.in/Nomination.aspx?code=CEM)

नामांकन के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर

नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल होने के बाद अब वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। कई वार्डों में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्येक वार्ड में अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी।

राजस्थान में 2026 के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई थी और अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

अपने वार्ड की पूरी जानकारी अभी देखें

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके वार्ड से कितने लोगों ने नामांकन दाखिल किया है, कौन-कौन से अभ्यर्थी मैदान में हैं और आपके वार्ड में चुनावी मुकाबला कितना बड़ा है, तो राज्य निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन Nomination Search सुविधा पर जाकर जानकारी देख सकते हैं।

झुंझुनू में भाजपा और कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की लिस्ट


Jhunjhunu News पर राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 से जुड़ी नामांकन, प्रत्याशी, वार्डवार चुनावी स्थिति और मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट लगातार उपलब्ध करवाए जाएंगे।