बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने ट्रिपलेट डिलिवरी के जटिल सिजेरियन ऑपरेशन को करने में सफलता हासिल की है। पीएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में ट्रिपलेट डिलिवरी को जटिल सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा कराया गया। आरएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि गोठड़ा गांव की पूजा प्रसव पीड़ा से अस्पताल में भर्ती हुई। बीडीके टीम के द्वारा सिजेरियन से दो लड़की वजन (1.7 किलोग्राम व 1.5 किलोग्राम) तथा लड़का (2 किलोग्राम) का जन्म हुआ। उक्त टीम में डॉ कमलेश कटेवा, डॉ अंजना माथुर, डॉ पूजा चौधरी, नर्सिंग अधिकारी इंद्र सिंह,अनिता, एवं बनारसी ने सेवाएं दी। दो बच्चों को हल्की सांस में तकलीफ होने पर डॉ पूजा चौधरी ने बीडीके अस्पताल की उच्च स्तरीय आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है तथा तीसरी बच्ची को पूर्णतया स्वस्थ होने पर मां के पास रखा गया है। मां एवं बच्चों की स्थिति में निरंतर सुधार आ रहा है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़
