झुंझुनूं : बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मीयों समेत 196 को दिया जाएगा वेंटिलेटर का प्रशिक्षण

पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि सरकार द्वारा वीसी के माध्यम से दिनांक 02 जुलाई को प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया था। इस के तहत इन प्रशिक्षकों के द्वारा बीडीके अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं 123 नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया जायेगा। सिनियर ऐनएसथेटिस्ट डॉ अंजना माथुर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक श्री किशन लाल के द्वारा कोविड महामारी की तैयारियों हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। एवं फिजिशियन, ऐनिस्थिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
गौरतलब है कि बीडीके अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर एवं आक्सीजन कंसंट्रेटर में 415 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

Leave a Comment