झुंझुनूं : शहीद की माता को सौंपा 45 लाख रुपये का चैक | JHUNJHUNU NEWS

राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के छावसरी निवासी शहीद छत्रपाल सिंह की माता शशिकला देवी को 45 लाख रुपए का चैक शुक्रवार को जिला कलेक्टर उमरदीन खान द्वारा सौंपा गया। 
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर परवेज अहमद हुसैन ने बताया कि सिपाही छत्रपाल सिंह 15 जून  2015 को 4 पैरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे, जो अविवाहित थे। 5 अप्रेल 2020 को ऑपरेशन रक्षक में कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे। शुक्रवार को जिला कलक्टर ने उनकी माता को 45 लाख रुपए का चेक सौंपा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नें बताया कि शहीद की माता जी को 5 लाख रूपये पूर्व में तत्काल सहायता के रूप में दिये जा चुके हैं और अब 45 लाख का भुगतान किया गया है। कुल 50 लाख का भुगतान कर दिया गया है। इस मौके पर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रेम प्रकाश, सुधीरा देवी, शहीद के भाई सुर्य प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment