झुंझुनूं : सिंघाना में आईडीएफसी बैंक कर्मचारी से ढाई लाख की लूट, महिला समूह की किश्त की थी राशि, तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जिले के सिंघाना क्षेत्र के गांव माकड़ो में सोमवार शाम को महिला समूह की किश्त एकत्रित कर वापस सिंघाना लौट रहे आईडीएफसी बैंक कर्मचारी से तीन नकाबपोश बदमाश दो लाख 51 हजार 720 रुपए लूट ले गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। बदमाशों का पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पर सिंघाना थानाधिकारी संजय शर्मा, गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी शेरिसंह फोगाट, हैडकांस्टेबल सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार सिंघाना के हरिदास मार्केट में आईडीएफसी बैंक की शाखा है। जो महिला समूह को मासिक किश्त पर लोन देती है। महिला समूह से गांव तथा ढाणियों में किश्त एकत्रित करने के लिए बैंक में कर्मचारी रख रखे है। ग्रुप रिलेशन सीप ऑफिसर (जीआरो) प्रकाश सैनी ने बताया कि वह सोमवार को महिला समूह की किश्त लेने के लिए गया था। किश्त के दो लाख 51 हजार 720 रुपए एक बैग में रखकर चिड़ासन से चला था। माकड़ो गांव से सिंघाना जाने वाली सड़क पर श्मशान भूमि के पास तीन नकाबपोश बदमाश आए। कर्मचारी की बाइक के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगा दी। इसके बाद रुपयों का बेग छीनकर तातीजा की तरफ भाग गए। करीब दो घंटे बाद उन्होंने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी।

नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का नहीं लगा सुराग
घटना के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आस—पास लगे सीसीटीवी फटेज खंगाल रही है।
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना

Leave a Comment