झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना अंतर्गत श्योपुरा गांव के इस मामले को लेकर मचा हुआ है बवाल
झुंझुनूं न्यूज: झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना अंतर्गत श्योपुरा गांव के नाबालिग लड़की के अपहरण की वारदात के चर्चित मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को सहयोग करने वाले 7 जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आबूरोड़ में किसी परिचित के मकान में छिपे हुए थे। आरोपियों ने 22 जून को रात 11 बजे के करीब श्योपुरा में एक घर में घुसकर नाबालिग को जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए थे।
शादी करना चाहता है
मुख्य आरोपी अंकित स्वामी का मकान नाबालिग के घर के सामने है। आरोपी का पीड़ित परिवार के घर आना जाना था। इस दौरान अंकित ने नाबालिग को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद नाबालिग को फोन दे दिया और चोरी छिपे बात करने लगा। घटना वाले दिन भी आरोपी नाबालिग के घर घुसा था। लेकिन परिवार के लोगों के जागने से भाग गया
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकित व नाबालिग की तलाश की जा रही है। टीम बनाकर अलग अलग जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को दस्तयाब कर लिया जाएगा।
नाबालिग का अपहरण:घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी श्याम सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तथा नाकाबंदी करवाई गई और पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज चेक कर साइबर टीम का सहयोग लिया जा कर सम्बंधित स्थानों पर दबिश दी गई।
घटना का विवरण- दिनांक 23.06.23 को परिवादी श्री संदीप पुत्र सुबेसिंह जाति जाट उम्र 1:40 साल निवासी श्योपुरा थाना चिडावा ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 22/6/2023 को करीब रात्री 11.30 पीएम पर मै व मेरी पत्नी सुनिता, पुत्र अजयराज व मेरी पुत्री घर पर खाना खाकर सो रहे थे। तभी अचानक सफेद रंग की कैम्पर गाड़ी बीना नम्बर के हमारे घर के मैन गेट के टक्कर मारी और घर के अन्दर घुस गये उस कैम्पर से अंकित भारद्वाज पुत्र सत्यप्रकाश जाति स्वामी, दिनेश पुत्र सत्यप्रकाश स्वामी निवासीगण दिवा बसई हाल निवासी स्योपुरा व सुनिल यादव निवासी लाखु, उनके साथ राजेन्द्र, शिवा योगी व दस प्रन्दह अन्य भी साथ थे।
गेट टुटने की आवाज सुनकर मै व मेरा पुत्र व मेरी पत्नीं कमरे के बाहर निकले तो इन्होने हमारे साथ लोहे कि राड व लोहे के सरीयों से मारपीट सुरू कर दी जिससे मेरे पुत्र के सीर पर घम्भीर चोट आई मेरी पत्नी को भी चोट लगी जिसे मेरा पुत्र व पत्नी घायल होकर निचे गिर गये उसके बाद अंकित व उसके साथी हमारे घर एक कमरे में घुस गये जिसमे मेरी पुत्री सो रही थी उसको जबरदस्ती हाथ पैर पकड़ कर कमरे के बाहर घसीटने लगे। मेरी पुत्री ने छुड़ाने की कोशिस की तो उसके साथ भी मारपीट की तथा मेरी पुत्री को घसीट कर कैम्पर में डालने लगे तब मैंने मेरी पुत्री को छुड़ाने कि कोशीश की तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट की इस बिच मेरी पुत्री उनसे छुडाकर मेरे चाचा सुभाष के घर की तरफ दोडी और मेरे चाचा सुभाष के घर के गेट तक पहुँच गई और गेट को जोर जोर से बजाने लगी तब मेरा चाचा सुभाष आवाज सुनकर गेट की तरफ आया तभी वहा एक गाडी और आई जिसका फाटक खुला था उसमे मेरी पुत्री को जबरदस्ती गाडी के अन्दर डालकर ले गेय मेरे चाचा सुभाष ने दोडकर उनका पिछा करने कि कोशिश की लेकिन वह हाथ नही आये ।
उसके बाद मै मेरा चाचा सुभाष के वहां पहुॅचा उन्होने कहा वह गाडी चिड़ावा की ओर गई है उसके बाद मैं घर पर गया तो घायल मेरा पुत्र व पत्नी को कैड हॉस्पीटल चिडावा लेकर गया व उनका इलाक करवाया मेरे पुत्र के सर पर करीब 20 टांके आये।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- घटना के सम्बंध में कन्ट्रोल रूम से सुचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तुरन्त मौके पर पहुचंकर घटना के बारे मे जानकारी प्राप्त गई तथा तुरन्त नाकाबन्दी करवाई जाकर अपहृता व आरोपीगण की तलाश प्रारम्भ की गई। घटना की गम्भीरता को देखते हुये अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया जाकर सम्भावीत स्थानों के लिए रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेज चैक कर तथा साईबर टीम का सहयोग लिया जाकर . आरोपीगण के घटना के बाद फरार होने के रूट को चिन्हीत किया जाकर गठीत टीमों द्वारा लगातार मुल्जिमानों का पिछा किया गया तथा सन्दीग्ध स्थानों पर दबीश दी गई।
आसुचना संकलन किया गया। मुल्जिमान बदमाश प्रवृति के होने के कारण अधिक समय तक एक जगह पर नहीं ठहरकर बार बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीमों द्वारा मुल्जिमान का सीकर, कुचामन, ब्यावर, पाली, सिरोही आदि जगहो पर पिछा करते हुये आबू रोड़ सिरोही से बीरबलराम विश्नोई के ठिकाने से दस्तयाब किये गये। घटना को अन्जाम देने वाले अभियुक्त सुनिल यादव, राजेन्द्र विश्नोई, सुनिल विश्नोई तथा घटना के बाद मुल्जिमान का सहयोग करने वाले . बीरबलराम, दीपक सैनी, अनिष कड़वासरा, राकेश मीणा को बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया।
मुख्य आरोपी अंकित स्वामी का मकान पिड़िता के घर के सामने है आरोपी व इसके परिवार के बीच घर तक आना जाना था। मुख्य आरोपी अंकित ने पिडिता को बहला फुसलाकर कर एक फोन दे दिया व जिस पर अंकित स्वामी पिड़िता से चोरी छिपे बात करता था। घटना की रात्री को अंकित स्वामी बदनियती से रात को पिडिता के घर में घुसा तो पिड़िता के परिवार के लोग जग गये तो अंकित स्वामी घर मे दुबक गया ओर डर के मारे अपने साथी सुनिल यादव को फोन कर दिया। सुनिल यादव व उसके साथी सुनिल बिश्नोई, राजेन्द्र, माणकराम को अपनी कैम्पर गाडी में लेकर आया व पिड़िता के घर के गेट के टक्कर मारी। तब पिड़ित परिवार के लोग घबरा गये व गेट की तरफ आये।
इसी दौरान मौका पाकर अंकित जो घर मे छुपा हुआ था वो गाड़ी के तरफ आ गया। जब परिवार के लोगो के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे पिड़िता की मा व भाई को चोटे आई। मौके पर पिंड़िता को साथ लेकर फरार हो गये। उसके बाद वो लोग अनिष नाम के व्यक्ति के घर पर जाकर छुप गये। अगले दिन वहा से सीकर पहुचे ।
एक पैट्रोल पंप जो राकेश मीणा के नाम से है 50000 रूपये लेकर सीकर चले गये। वहा से पिड़िता व अंकित स्वामी, माणकराम लडकी को बस में लेकर जोधपुर चले गये व बाकी आरोपी सांचोर होते हुये आबू रोड़ पहुचं गये। इस दौरान इन्होने घटना में प्रयुक्त कैम्पर गाडी अपने एक परिचित के घर पर खड़ी कर दी। जहा पर पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया अंकित के दोस्त दीपक सैनी ने अपनी सीम अंकित को दी थी। जिसको अंकित स्वामी ने पिड़िता तक पहुचाई थी। इसी सीम से पिड़िता को अंकित स्वामी फोन करता था। अंकित स्वामी गाजियाबाद के एक अधिवक्ता के भी सम्पर्क में था परंतु पिड़िता नाबालिग होने के कारण शादी करने में सफल नहीं हुआ। मुलजिम अंकित स्वामी व पीड़िता की पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है।
गिरफतार शुदा मुल्जिमान :-
1.. सुनील यादव पुत्र दलीप यादव जाति अहीर उम्र 27 साल निवासी लाखू थाना चिड़ावा जिला झुन्झुनू
2. राजेन्द्र विश्नोई पुत्र हेतराम जाति विश्नोई उम्र 22 साल निवासी गोडू थाना बज्जू जिला बिकानेर
3. सुनील पुत्र गंगाराम जाति विश्नोई उम्र 22 साल निवासी जाम्भोजी का मन्दिर प्रथम थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेर
4. बीरबलराम पुत्र बुधाराम जाति विश्नोई उम्र 21 साल निवासी अरनाय थाना करड़ा जिला जालोर
5. दीपक सैनी पुत्र श्री देवकी नन्दन सैनी जाति माली उम्र 26 साल निवासी अडूकिया स्कुल के सामने वाली गली चिडावा थाना चिडावा
6. अनिष कडवासरा पुत्र श्री रामचन्द्र जाति जाट उम्र 25 साल निवासी पातुसरी थाना सदर झुन्झुनू
7. राकेश मीणा पुत्र श्री रामगोपाल मीणा जाति मीणा उम्र 44 साल निवासी रघुनाथपुरा थाना गुढा


