Delhi Meerat Rapid Rail दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल में आपत्तिजनक हरकत का मामला, CCTV में कैद घटना पर मचा हड़कंप
दिल्ली से मेरठ के बीच संचालित रैपिड रेल ट्रेन में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन के भीतर एक युवक द्वारा एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 24 दिसंबर को रैपिड रेल कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और रैपिड रेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रैपिड मेट्रो ट्रेन में कपल करने लगे अश्लील हरकत का वीडियो हुआ वायरल
SSF की सुरक्षा पर उठे सवाल
रैपिड रेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) के पास है, इसके बावजूद इस तरह की घटना का सामने आना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन में निगरानी और गश्त सही तरीके से होती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
छात्र-छात्रा की पहचान, FIR दर्ज
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे युवक और युवती की पहचान कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा गाजियाबाद की रहने वाली है और बालिग है.वह मेरठ रोड के इंस्टीट्यूट में BCA कर रही है.
वहीं, VIDEO में नजर आने वाला छात्र गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा.दोनों जाट बिरादरी के हैं, उनके घर सिर्फ 3Km के फासले पर हैं. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि, घटना सार्वजनिक स्थल पर होने और अशोभनीय हरकतों के चलते पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।
कॉलेजों को नोटिस, जवाब तलब
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों छात्रों के संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कॉलेज प्रशासन से पूछा गया है कि छात्रों के आचरण को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे।
वीडियो सामने आने के बाद उसने सुसाइड का प्रयास किया था. परिवार के लोगों ने उसको बचा लिया.अब उसको रिश्तेदारी में कहीं और शिफ्ट कर दिया है। वो अब कॉलेज भी नहीं जा रही.परिवार को डर है कि छात्रा कहीं कोई गलत कदम न उठा ले.
वीडियो वायरल करने वाला ऑपरेटर बर्खास्त
इस पूरे मामले में एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन का एक ऑपरेटर, जिसने सीसीटीवी फुटेज को लीक कर वीडियो वायरल किया, उसे तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करना गोपनीयता और नियमों का उल्लंघन है।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से और किन माध्यमों से वायरल किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के वीडियो को आगे शेयर न करें।
