Namo Bharat Metro Viral Video रैपिड रेल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, NCRTC ने शुरू की जांच
दिल्ली से मेरठ के बीच संचालित नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा के दौरान अनुचित व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह वीडियो 24 नवंबर का बताया जा रहा है, जो ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था।
वीडियो के वायरल होने के बाद NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, एक कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बजाय सीसीटीवी फुटेज को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिस पर उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल में छात्र-छात्रा अश्लील हरकत कर रहे थे। पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रही लड़की स्कूल यूनिफॉर्म पहने है।
जांच में सामने आया कि ये दोनों दुहाई स्टेशन से सवार हुए थे। छात्रा स्कूल की ड्रेस पहने हुए है। उक्त स्कूल गाजियाबाद में ही है। ट्रेन में सवार होते ही दोनों ने अश्लीलता शुरू कर दी थी। मेरठ साउथ स्टेशन तक दोनों अश्लीलता करते रहे। उस समय कोच में कम सवारियां बैठी थीं।
दावा किया जा रहा कि लड़की शहर के एक बड़े स्कूल की छात्रा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक छात्रा की पहचान या स्कूल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
