Chief Minister Women Employment Yojana मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 3 अक्टूबर से महिलाओं के खाते में आएंगे 10,000 रुपये
बिहार की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (CM Women Employment Scheme Bihar) के तहत 3 अक्टूबर से महिलाओं के बैंक खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त पहुंचना शुरू हो जाएगी। सरकार ने इसकी पूरी तारीख घोषित कर दी है।
कब आएगी किस्त?
• इस योजना के तहत 3 अक्टूबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक किस्त का पैसा भेजा जाएगा।
• हर शुक्रवार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर होगी।
• केवल एक बार, 6 अक्टूबर (सोमवार) को भी किस्त भेजी जाएगी।
• कुल 13 तारीखों को ये किस्त भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है।
• इस तरह दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में सीधा पैसा पहुंच जाएगा।
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?
बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है।
पहला चरण: पात्र महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।
दूसरा चरण: अगर उनका कारोबार सही ढंग से चलता है, तो 6 महीने बाद उन्हें 2 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण (Interest Free Loan) दिया जाएगा।
इस योजना के लिए अब तक 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है, जिनमें से स्वीकृत आवेदन वाली महिलाओं को किस्त का पैसा मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं: यदि आप जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं, तो अपने ग्राम संगठन (VO) में जाकर आवेदन करें।
•स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी महिलाएं पहले ग्राम संगठन में जाकर संबंधित फॉर्म भरकर जुड़ सकती हैं।
शहरी क्षेत्र की महिलाएं:
• अगर आप SHG से जुड़ी हैं, तो अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALF) या नगर निकाय द्वारा आयोजित विशेष बैठक में आवेदन कर सकती हैं।
• जो महिलाएं अभी जुड़ी नहीं हैं, वे जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brips.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
दिसंबर तक हर महिला को मिलेगा फायदा
इस घोषणा के बाद अब बिहार की महिलाओं को यह चिंता नहीं करनी होगी कि पैसा कब आएगा। 3 अक्टूबर से शुरू होकर 26 दिसंबर तक यह प्रक्रिया लगातार चलेगी और प्रत्येक शुक्रवार को नई किस्त उनके खाते में पहुंचती रहेगी।
