सीकेआरडी बल्ड बैंक सेंटर का हुआ शुभारंभ Jhunjhunu News

सीकेआरडी बल्ड बैंक सेंटर का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बल्ड बैंक से जिलेवासियों को मिलेगा लाभ – सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर

बल्ड़ बैंक के शुभारंभ पर 80 युवाओं ने किया रक्तदान

झुंझुनूं 28 अक्टूबर। जिला मुख्यालय इंदिरा नगर में स्थित सीकेआरडी हॉस्पिटल में गुरूवार को बल्ड बैंक का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ वीडी बाजिया, डिप्टी सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी  , डॉ. अनिल महलावत, डॉ. कुंदन सिंह मील, डॉ. प्रताप सिंह सोहू हॉस्पिटल निदेशक डॉ. लालचंद ढ़ाका, संतोष ढ़ाका ने फीता काटकर किया।

डॉ.सीएल गुर्जर ने कहा कि इस बल्ड बैंक का सीधा लाभ शहरवासियों, ग्रामीणों सहित प्राईवेट अस्पतालों को मिलेगा। इस तरह के हॉस्पिटल में बल्ड बैंक से जिन मरीजों को बल्ड की तत्काल आवश्यकता होगी, उनके लिए ऐसे बल्ड बैंक अधिक लाभदायक होंगे। उन्होने कहां कि इसी के साथ जिला मुख्यालय के प्राईवेट अस्पताल को भी बल्ड समय पर उपलब्ध होगा।

इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी  ने कहा कि सीकेआरडी बल्ड बैंक सेंटर में उच्चतम क्वालिटी की मशीनों द्वारा बल्ड को रखने की व्यवस्था की गई है, आमजन सहित अनेक लोगों को बल्ड की आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध होगी।

बल्ड बैंक शुभारंभ के अवसर पर पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि बल्ड की जरूरत प्राईवेट एवं सरकारी हॉस्पिटल सहित अनेक मरीजों को डेंगू जैसी गंभीर बिमारी में पड़ती रहती हैं, इस समय बल्ड बैंक का चालु होना बड़ी बात है, उन्होने सीकेआरडी हॉस्पिटल को घन्यवाद देते हुए कहा कि बल्ड सुचारु  रूप से रखने के लिए बेहतर क़्वालिटी  की मशीने लगाई गई है।

सीकेआरडी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. लालचंद ढ़ाका ने कहा कि बल्ड़ बैंक हॉस्पिटल में खोलने का मूल उद्देश्य ये हैं, कि जरूरतमंद मरीज को बल्ड के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा, हर जरूरतमंद मरीज को बल्ड 24 घंटे उपलब्ध करवाने की सेवा दी जाएगी, साथ ही जिले के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

बल्ड़ बैंक के शुभारंभ पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 80 यूनिट रक्तदान हुआ, युवाओं सहित महिलाओं ने भी शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान शिविर में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. एस. एम.शुक्ला, नितिन अग्रवाल, सचिव नागरमल जांगिढ़, महेश मूंड, डॉ. नत्थू सिंह शेखावत, डॉ. पी सी ढ़ाका, इंद्राज सिंह ढाका , डॉ. सीमा, डॉ. पवन कुमावत, डॉ. बबीता, सत्यवीर ढ़ाका, प्रदीप कुमार, नरेन्द्र माहिच, फारूक सैयद, पिनाक सैनी,  ब्लड बैंक इंचार्ज अमित शर्मा, अशोक गोस्वामी  एवं सुरेंद्र डाबरा सहित बल्ड़ बैंक एवं हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment