CM Bhajan lal Sharma मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के झुंझुनूं दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

झुंझुनूं :  जिले में 11 अगस्त को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में फसली बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे, जिससे क्षेत्र के 30 हजार से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने पूरी कमर कस ली है। एडीएम अजय कुमार आर्य, एएसपी देवेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को हवाई पट्टी पहुंचकर स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत कार्यक्रम और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

किसानों के लिए बड़ी सौगात

फसली बीमा योजना के शुभारंभ से जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता मिलेगी। यह योजना कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब

प्रशासन का अनुमान है कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए जिलेभर से लोग आएंगे। इसके लिए यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।