18-19 जून को होगी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती ( Computer Instructor Recruitment ) परीक्षा: रिटर्न के आधार पर होगा सिलेक्शन, 100 नंबर का होगा पेपर; हर प्रश्न पर मिलेगा एक नंबर

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9,862 पदों के लिए 18 जून और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर 19 जून को परीक्षा का आयोजन किया जाएग। इस परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सैलरी
राजस्थान सरकार द्वारा लागू सातवें वेतनमान के अनुसार वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (33,800) के आधार पर सैलरी दी जाएगी। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 (32,600) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)
प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र का समय 2 घंटे का होगा।
100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग
सामान्य बौद्धिक योग्यता
बेसिक न्यूमरेसी नंबर एंड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड इत्यादि (कक्षा- X स्तर) डेटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ, टेबल्स, डाटा सिफिसिएन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)
प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र का समय 2 घंटे का होगा।
100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-1)
प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र का समय 2 घंटे का होगा।
प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)
प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र का समय 2 घंटे का होगा।
प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
माइनस मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में मास्टर डिग्री के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में एमएससी, एमसीए, बी लेवल, सी लेवल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
ग्रेजुएट और ए लेवल / PGDCA ( कम से कम एक साल का ) इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में बीएससी, बीसीए करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।