Fire News रीको इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी भीषण आग : 50 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

रीको इंडस्ट्रियल एरिया से ख़बर: गद्दे की फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आग से लाखाें का नुकसान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : शहर के रीको एरिया में शनिवार रात सोफा गद्दा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग से करीब 50 लाख रुपए का सामान जल गया।

आग की लपटें पूरे शहर में दिखाई दी। नगर परिषद् की तीन दमकलों को आग बुझाने में 20 से अधिक चक्कर लगाकर करीब तीन घंटे से अधिक का समय लगा। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।



मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आग की यह घटना रीको के जी ब्लॉक में गद्दे सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। आग रात करीब साढ़े दस बजे लगी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

सिटी फिजियोथैरेपी सेंटर झुंझुनूं

आग की लपटें उठने पर वहां काम करने वाले मजदूर बाहर निकले और फायर स्टेशन पर फोन किया गया। सूचना के बाद नगर परिषद की दमकलें पहुंची।

फैक्ट्री के अंदर गद्दों का सामान, केमिकल, फोम, रेगजीन व अन्य सामान होने के कारण आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकलों ने आग पर जैसे ही पानी डाला, वह ज्यादा भड़क उठी। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।

आग लगने से फैक्ट्री में करीब 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान माना जा रहा है। फैक्ट्री मालिक सुनिल शर्मा के चाचा सीताराम शर्मा बाकरेवाला ने बताया कि फैक्ट्री में तीन दिन पहले ही माल आया था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में करीब 40 से 45 लाख रुपए का माल था। जबकि पांच लाख रुपए का अन्य नुकसान हो गया। आग बुझाने में चार दमकलें जुटी।