Free PAN 2.0: इसी 25 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स यानी सीसीईए ने आयकर विभाग के पैन 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूर किया था. इसके तहत मौजूदा यूजर्स के लिए पैन नंबर वही रहेगा, लेकिन कार्ड को अपग्रेड किया जा सकेगा और इसके लिए कोई भी पैन कार्ड यूजर या कार्ड होल्डर बिना किसी चार्ज के अपने पैन कार्ड को अपग्रेड कर सकेगा. इस पैन 2.0 पर क्यूआर कोड होगा और ये पहले के पैन कार्ड के मुकाबले ज्यादा एडवांस्ड, ज्यादा सुरक्षित और डुप्लिकेसी फ्री होंगे.
क्या पुराना पैन कार्ड नहीं रहेगा मान्य
कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि नया पैन कार्ड आने के बाद पुराना पैन कार्ड खराब या अमान्य हो जाएगा। इसको लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि पुराने पैन कार्ज जिसमें क्यू आर कोड नहीं है वह भी वैध है। इसके अलावा पैन कार्डधारक बिना कोई शुल्क के आसानी से पैन कार्ड में करेक्शन या अपग्रेडेशन करवा सकते हैं। आपको बता दें कि न्यू पैन कार्ड यानी क्यू आर कोड के साथ आने वाले पैन कार्ड के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। पैन कार्ड होल्डर अपने ई-मेल आईडी पर यह कार्ड मंगवा सकते हैं।
हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे ई-मेल आईडी पर क्यू आर कोड वाला पैन कार्ड मंगवा सकते हैं। आपको बता दें कि इस कार्ड को ई-पैन कार्ड (e-Pan Card) भी कहा जाता है। आइए, इसका प्रोसेस जानते हैं-
ई-मेल पर फ्री में मिल जाएगा QR कोड वाला नया पैन कार्ड
जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
1- सबसे पहले आपको NSDL के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2- वेबपेज पर पैन, आधार, डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां डालें।
3- जानकारियों को डालने के बाद एप्लीकेबल वाले बॉक्स पर टिक करके सबमिट कर दें।
4- सबमिट करने के बाद अगला वेबपेज खुलेगा यहां आपको आयकर विभाग के साथ अपडेट किए गए अपने वर्तमान जानकारी को चेक करें. अगले पेज पर आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) मिलेगा. उसे लिखें।
5- अगले पेज पर आपके सामने पेमेंट मोड का चुनाव करने का ऑप्शन आएगा. मोड सेलेक्ट करने के बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
6- पेमेंट अमाउंट की पुष्टि करने के बाद कंफर्म पर क्लिक करें. पेमेंट के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें।
7- सारी स्टेप्स फॉलो करने के बाद आवेदक के ईमेल पर ई-पैन चला जाएगा।
फिजिकल मोड में यानी फिजिकल PAN कैसे मंगाएं?
अगर आप पैन कार्ड को फिजिकल मोड में मंगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा. भारत के बाहर अगर पैन कार्ड की डिलिवरी चाहिए तो 15 रुपये का अतिरिक्त चार्ज भी आपको देना होगा.
