Loan सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना : पशुपालकों को बिना ब्याज ₹1 लाख तक का ऋण

GOPAL Credit Card किसानों को मिलेगा बिना ब्याज के 102 करोड़ रु. का डेयरी लोन, जीएसएस के जरिये होंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान सरकार ने पशुपालकों और डेयरी संचालकों को आर्थिक राहत देने के लिए सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2024 को की है। इस योजना के तहत पात्र पशुपालक ₹1 लाख तक का अल्पकालिक ऋण बिना ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

गोपाल क्रेडिट कार्ड के जरिये सहकारी बैंक से बिना ब्याज डेयरी लोन लेने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। जयपुर के अपेक्स बैंक ने योजना में अहम बदलाव कर प्रदेश के ढाई लाख किसानों को 2000 करोड़ रुपए का डेयरी लोन का लक्ष्य तय कर दिया है।

गोपाल क्रेडिट कार्ड से कैसे मिलेगा ब्याज फ्री लोन


गोपाल क्रेडिट कार्ड की सहायता से किसान सरकार की गोपाल सहकारी क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत गोवंश के लिए शेड, चारे के लिए व्यवस्था, चारा कटान संबंधी उपकरण, दुग्ध उत्पादन संबंधी उपकरण आदि खरीदने के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं। गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत किसान एक लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के ले सकते हैं। इसके लिए नजदीकी सहकारी बैंक की शाखा में जाकर लोन का फार्म भरकर सरकार की बिना ब्याज के ऋण देने की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

किन किसानों को मिलेगा लोन

ब्याज की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। वे किसान भी ऋण के लिए पात्र होंगे, जो डेयरी सहकारी समिति के सदस्य नहीं हैं। पहले केवल डेयरी समिति के सदस्यों को ही पात्र माना जाता था। अब डेयरी समिति सदस्य के प्रस्ताव के स्थान पर गोपालक द्वारा प्रस्तुत लागत अनुमान भी ऋण के लिए मान्य होगा। पहले केवल सचिव की अनुशंसा पर ही ऋण दिया जाता था।

सिबिल स्कोर की शर्त भी जल्द हटेगी, 1 साल में चुकानी होगी रकम

बैंक ने तय किया है कि अब गोपालक और जमानतदार का क्रेडिट स्कोर देखने से जुड़ी शर्त हटा दी जाएगी। पहले 600 से अधिक सिबिल स्कोर जरूरी था। अधिकतर गोपालकों के पास पैन नंबर नहीं होने से उनका स्कोर -1 आता था। इस कारण ऋण मिलने में दिक्कत होती थी।

दो गारंटरों के सिबिल स्कोर की रिपोर्ट देनी होगी

किसान क्षेत्र की जीएसएस के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऋण स्वीकृत होने के बाद किसान को चेक से भुगतान किया जाएगा। आवेदन के साथ किसान को दो बैंक गारंटरों के सिबिल स्कोर की रिपोर्ट भी देनी होगी। भूमि की अनिवार्यता की शर्त को हटा दिया गया है। केवल बैंक गारंटर व संबंधित व्यवस्थापक की रिपोर्ट के आधार पर ऋण राशि स्वीकृत की जाएगी।

ऑनलाइन माध्यम से करना होगा आवेदन

डेयरी की समिति में दूध बेचने करने वाले सभी पशुपालकों को इस योजना के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। गोपालक किसान ई-मित्र केंद्र या संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसान ऋण आवेदन से लेकर स्वीकृति के लिए आवेदन कर सकता है।

🐄 योजना का उद्देश्य

पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना

डेयरी एवं पशुपालन से जुड़े खर्चों में तत्काल सहायता

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और दूध उत्पादन को बढ़ावा

💰 योजना की प्रमुख विशेषताएं

ऋण राशि: अधिकतम ₹1,00,000

ब्याज दर: 0% (पूरी तरह ब्याज मुक्त)

ऋण अवधि: अल्पकालिक

लाभार्थी: गाय-भैंस पालने वाले पशुपालक व डेयरी किसान

ऋण वितरण माध्यम: सहकारी बैंक/दुग्ध सहकारी संस्थाएं

👥 कौन ले सकता है लाभ?

राजस्थान का स्थायी निवासी

पशुपालन/डेयरी व्यवसाय से जुड़ा होना

संबंधित दुग्ध सहकारी समिति या सहकारी बैंक का सदस्य

📝 आवेदन कैसे करें?

1. नजदीकी दुग्ध सहकारी समिति या सहकारी बैंक से संपर्क करें


2. आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें (आधार, पशुपालन प्रमाण, बैंक खाता आदि)


3. सत्यापन के बाद क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण स्वीकृत

🌱 पशुपालकों के लिए बड़ा लाभ

यह योजना चारा, दवा, पशु देखभाल और अन्य जरूरी खर्चों के लिए बिना ब्याज पूंजी उपलब्ध कराती है, जिससे पशुपालक कर्ज के बोझ से बचते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं।