Asia Cup 2023 | India v/s Pakistan Asia Cup 2023
एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। इस साल यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेट में रखा गया है। आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद तो एशिया कप वनडे में पांच साल बाद टकराएंगी। एशिया कप वनडे में भारत-पाकिस्तान का सामना 2018 में हुआ था, तो वनडे में दोनों का सामना 2019 विश्व कप के दौरान हुआ था।
India vs Pakistan Asia Cup 2023 क्रिकेट मैच 2 सितंबर 2023, शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया है।
इंडिया वीएस पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच के खेल की शुरुआत आज शनिवार को दोपहर 3:00 बजे होगी। इस बार इंडिया और पाकिस्तान दोनों की ही क्रिकेट टीम में दमदार खिलाड़ी है। खास तौर पर पाकिस्तान का कप्तान बाबर आजम। सुनने में आया है कि बाबर आजम बहुत ही दमदार खिलाड़ी है। बाबर आजम काफी ज्यादा फार्म में भी नजर आ रहे हैं। अगर बाबर आजम द्वारा इस मैच के दौरान शतक लगा दिया गया तो यह महारिकॉर्ड बन जाएगा।
एशिया कप 2023 में जिस मुकाबले का सभी को इंतजार है, उसके शुरू होने में अब बस कुछ घंटे शेष रह गए हैं. यह महा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (2 सितम्बर) को खेला जाना है. दो पड़ोसी मुल्कों के बीच होने वाला यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले से पहले आपको दोनों टीमें के ऐसे आंकड़े बताने वाले हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं…
भारत और पाकिस्तान एशिया कप में 17वीं बार एक-दूसरे के सामने होंगे. एशिया कप के पिछले 15 सीजन में टी20 और वनडे फॉर्मट को मिलाकर दोनों टीमें कुल 16 बार आपस में भिड़ चुकी हैं. इन 16 मुकाबलों में से एक मौके पर (साल 1997) नतीजा नहीं निकल पाया था. बाकी के 15 मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई.
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान का मैच आज 2 सितंबर 2023 को पल्लेकेले के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| हमेशा की तरह यह उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत और पाकिस्तान का मैच रोमांचित होने वाला है और इसमें एक उच्च दबाव रहने वाला है इसके साथ यह संभावना जताई जा रही है कि बारिश होने के कारण मैच कैंसिल भी हो सकता है लेकिन ये सब समय बताएगा
कहां पर देख सकते मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग फ्री
भारत-पाकिस्तान के बीच में इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फ्री-डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा, जिसको मोबाइल पर यूजर्स फ्री में देख सकते हैं.

यहां पर देखिए भारत-पाक की इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान – फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ.
