Crime News बेहोशी की हालत में घायल मिला किन्नर
श्रीमाधोपुर: किन्नर के गुप्तांगों में लकड़ी डालकर किया घायल, किन्नर के शरीर पर भी चोट के निशान, घायल किन्नर को अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर होने पर जयपुर किया रेफर
रींगस के महरौली में घायल अवस्था में मिला किन्नर, महरौली के बाहर सुनसान जोहड़े में बेहोश मिला किन्नर, जयपुर की रहने वाली बताई जा रही है महिला, हाथ पर लिखा हुआ है नाम, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे घटनास्थल, अजितगढ़ डिप्टी उमेश गुप्ता पहुंचे घटनास्थल, नीमकाथाना एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा डिप्टी उमेश गुप्ता ने लिया घटना स्थल का जायजा
श्रीमाधोपुर थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि महिला के बयान के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी। शुरुआत जांच में सामने आया है कि महिला जयपुर की रहने वाली है।
पुलिस को किन्नर ने दिए बयान, पहले भी ट्रांसपोर्ट नगर तथा पुलिस थाना सिंधी कैंप में दर्ज करवाया था किन्नर ने मामला, पुलिस ने दोनों मामलों की जानकारी लेकर शक पर महरोली के युवक को लिया हिरासत में, पुलिस हिरासत में लिए युवक से कर रही पूछताछ,
