IPL Batting सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

झुंझुनूं में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल ने अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोलसिया में छापा मारकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 2 हजार रुपये नगद सहित भारी मात्रा में सट्टा संचालन में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

क्या-क्या हुआ जब्त

पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से—
2 लैपटॉप
19 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
26 सिम कार्ड
34 एटीएम कार्ड
18 बैंक पासबुक
8 चेकबुक
1 डोंगल
3 डायरी (जिनमें करोड़ों के लेनदेन का हिसाब)
जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

• रविन्द्र कुमार पुत्र स्व. बजरंगलाल (उम्र 28 वर्ष) निवासी: ढाका का बास, तन निवाई, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनूं


• रामचन्द्र पुत्र कानाराम (उम्र 31 वर्ष)
निवासी: जेठवा का बास, थाना फतेहपुर सदर, जिला सीकर


• अशोक कुमार पुत्र रघुवीर (उम्र 29 वर्ष)
निवासी: कोलसिया, थाना नवलगढ़, जिला झुंझुनूं

करोड़ों के लेनदेन के सबूत

जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास मिले एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। डायरी में भी बड़े स्तर पर हिसाब-किताब दर्ज मिला है।

कैसे करते थे ठगी

• आरोपी भोले-भाले लोगों से बैंक खाते किराये पर लेकर—
• उनकी पासबुक, एटीएम और चेकबुक अपने पास रखते थे
• विदेशी वेबसाइट्स और पैनल खरीदकर
WhatsApp और Telegram पर ग्रुप बनाते थे
• पूरे देश से लोगों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे
• इसके बाद हार-जीत के पैसों को Bitcoin और Tether (USDT) में बदलकर खातों से निकासी करते थे।

पुलिस की कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में चलाई जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी महावीर सिंह के सुपरविजन में नवलगढ़ थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।