झुंझुनूं : सीएमएचओ ने घर-घर दस्तक देकर जांची कोविड वेक्सीनेशन की स्थिति


चिरंजीवी शिविरों में मिले आरबीएसके का पूरा लाभ, सीएमएचओ ने समीक्षा कर दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
झुंझुनूं : सीएमएचओ ने घर-घर दस्तक देकर जांची कोविड वेक्सीनेशन की स्थिति

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर गुरुवार को वेक्सीनेशन के घर-घर दस्तक अभियान का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के लिए स्वयं झुन्झुनू शहर के वार्डो के घरों में पहुंचे।

सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने झुंझुनूं शहर के वार्ड नं 33, 34, 40, 4 और 5 के घरों में दस्तक देकर कोविड-19 वेक्सीनेशन के घर घर पहुंच कर वेक्सीनेशन करने के कार्य का क्रॉस वेरिफिकेशन किया। वेरिफिकेशन में कोविड सहायकों को आवंटित कार्य का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि सीएचए को घर घर दस्तक देकर शत प्रतिशत वेक्सीनेशन कवरेंज करने के निर्देश दिये गए हैं इस कार्य को क्रॉस चेक करने के लिए इस तरह की विजिट आगे भी की जाती रहेगी। जो भी घर घर दस्तक अभियान में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के दिये निर्देश

जिले में ग्राम पंचायत स्तरों पर आयोजित किये जा रहे चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों की समस्याओं और बीमारियों का उपचार कर अधिकाधिक को लाभ पहुंचाने के लिए आरबीएसके अभियान के तहत स्क्रीनिंग कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में अधिकाधिक बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए सीएमएचओ ने बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत 19 साल तक के बच्चों में पाई जाने वाली जन्मजात और अन्य सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार सरकारी ओर निजी अस्पतालों में निःशुल्क किया जाता हैं। शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ अनिल सोहु भी मौजूद रहे।