झुंझुनूं से वृंदावन के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
झुंझुनूं जिले के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की ओर से अब झुंझुनूं से वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे वृंदावन-मथुरा जाने वाले यात्रियों को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी नहीं होगी।
डिपो चीफ मैनेजर गिरीराज स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नई बस सेवा झुंझुनूं से रवाना होकर सालासर, खाटूश्यामजी, शाहपुरा, अलवर, डीग और गोवर्धन होते हुए मथुरा- वृंदावन पहुंचेगी।
इस बस सेवा के शुरू होने से धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
झुंझुनूं से वृंदावन बस की समय-सारणी
स्टेशन/स्थान – समय
• झुंझुनूं से 06:30 AM
• फतेहपुर से 07:30 AM
• लक्ष्मणगढ़ से 08:00 AM
• सालासर से 09:15 AM
• सीकर से 11:00 AM
• खाटूश्यामजी से 12:15 PM
• शाहपुरा से 02:30 PM
• अलवर से 04:30 PM
• गोवर्धन से 07:00 PM
• मथुरा से 07:30 PM
• वृंदावन (गंतव्य) 08:00 PM
वापसी समय
वापसी में रोडवेज बस वृंदावन से सुबह 06:15 बजे रवाना होगी और झुंझुनूं करीब 08:30 बजे पहुंचेगी।
झुंझुनूं से वृंदावन रोडवेज बस की किराया सूची
राजस्थान रोडवेज की झुंझुनूं से वृंदावन बस सेवा के लिए किराया इस प्रकार है—
✅ किराया (Fare List):
• झुंझुनूं से सालासर – ₹ 120
• झुंझुनूं से खाटू श्याम जी – ₹ 235
• झुंझुनूं से अलवर – ₹ 400
• झुंझुनूं से गोवर्धन – ₹ 515
• झुंझुनूं से मथुरा – ₹ 545
• झुंझुनूं से वृंदावन – ₹ 560
यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई बस सेवा शुरू होने से अब झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्र के लोग वृंदावन-मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही, यह सुविधा उन यात्रियों के लिए भी उपयोगी होगी जो काम, पढ़ाई या व्यापार के सिलसिले में यूपी की ओर यात्रा करते हैं।
