Rohit Godara Gang कॉलेज संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा बताया

कॉलेज संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा बताया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पिलानी। कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पिलानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ दुबे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि परिवादी संजीव कुमार को सितंबर 2025 में विदेशी नंबरों से कॉल आए थे। इसके बाद वाट्सऐप पर भेजे गए वॉइस मैसेज में खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की।

थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ दुबे पुत्र सुन्दरपाल धानक (उम्र 21 वर्ष), निवासी डिंगली, थाना हमीरवास के रूप में हुई है।


पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नेटवर्क, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या फिरौती मांगने जैसी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।