Jhunjhunu News झुंझुनूं में कैम्पर सवार बदमाशों ने किया युवक का अपहरण
बदमाशों ने किठाना गांव के युवक का किया अपहरण
झुंझुनूं शहर के अग्रसेन सर्किल से कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर ले गए। बाद में मारपीट कर उसे चिड़ावा में पटक गए।
कोतवाल पवन चौबे ने बताया कि सूचना मिली कि किठाना निवासी अंकित (23) पुत्र अमर सिंह का शहर के अग्रसेन सर्किल के पास से कार सवार अपहरण कर ले गए।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कई जगह नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। देर रात अज्ञात लोग मारपीट कर अंकित को इस्माइलपुर गांव के पास खाली जगह पटकर फरार हो गए। सूचना पर चिड़ावा पुलिस थाने सीआई विनोद सामरिया, एसआई विक्रमसिंह, डीएसटी टीम मौके पर पहुंची। अपह्त युवक अंकित को थाने लेकर पहुंची।
सूचना पर डीएसपी विकास घींधवाल थाने पहुंचे और युवक से अपहरण के संबंध में पूछताछ की। देर रात को चिड़ावा पुलिस ने युवक अंकित को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
