Jhunjhunu Latest News, Updates in Hindi | झुंझुनू के समाचार और अपडेट

Jhunjhunu News शादी की खुशियां मातम में बदली

मंडावा : स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, मीठवास गांव स्थित निजी होटल की घटना, शादी समारोह में आया हुआ था बच्चा, स्विमिंग पूल में डूबने से झुंझुनूं निवासी 6 वर्षीय चारविक टीबड़ा की हुई मौत, थानाधिकारी रामनिवास ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं निवासी हेमंत टीबड़ा का छह वर्षीय पुत्र चारविक परिवार सहित मंडावा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से उसकी हालत गंभीर हो गई।

सूचना मिलते ही मंडावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट

सूरजगढ़: मारपीट में एक महिला की हुई मौत, इलाज के दौरान महिला की जयपुर में हुई मौत, सूरजगढ़ थाना इलाके के स्यालू खुर्द गांव का मामला, मारपीट का CCTV फुटेज भी आया सामने, घटना के बाद ग्रामीणों ने भी जताया आक्रोश

विप्र सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सादगी पूर्ण मनाया

झुंझुनूं : विष्णु के अवतार अस्त्र व शास्त्रों के ज्ञाता अजर अमर भगवान श्री   परशुराम जन्मोत्सव विप्र सेना के जिलाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा के नेतृत्व में बडी सादगी से मनाया गया । इस अवसर पर गुलझारी लाल शर्मा ने  भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं । उन्होंने आतताई राजाओं को अपने फरसे का ग्रास ब़नाया था जो कि आज के आतंकवादी परिवेश में उनके विचार प्रासंगिक है । विप्र सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत थे । भगवान परशुराम से समाज की युवा पीढ़ी  को प्रेरणा लेनी चाहिए व कि उनके   त्याग एवं साहस की भावनाओ को अपने जीवन में उतारना चाहिए । समारोह में पहलगाम में शहीद हुए पर्यटको को श्रद्धांजली भी अर्पित की गई ।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सैनिक स्कूल झुंझुनू दौरा: बालिका छात्रावास का किया

उप मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को दिया सेवा और समर्पण का संदेश

झुंझुनू, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को सैनिक स्कूल झुंझुनू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक स्कूल झुंझुनू में नव निर्मित 80-बेड के बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया तथा विद्यालय के कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कर्नल अनुराग महाजन, स्टाफ और कैडेट्स ने उनका भव्य स्वागत किया।
अकादमिक भवन में कैडेट्स को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मात्र एक व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सैनिक स्कूल झुंझुनू के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय विद्यार्थियों को एक समावेशी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि हमारे युवा कैडेट्स अभी से सेवा भावना, नैतिकता और देशभक्ति जैसे मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं। यह आने वाले समय में एक सशक्त भारत का आधार बनेगा।”

बालिका छात्रावास का उद्घाटन

इस दौरान उन्होंने नव निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया । 80-बेड वाले इस छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जो बालिकाओं की शिक्षा एवं विकास को सशक्त आधार प्रदान करेगा। उद्घाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने इसे केवल एक भवन न मानते हुए बेटियों के समान अवसरों की दिशा में राज्य सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह छात्रावास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाएगा।”
इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल में वृक्षारोपण भी किया ।

खेलों में उत्कृष्टता की सराहना

सैनिक स्कूल झुंझुनू की हालिया उपलब्धि—अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 में अंडर-17 बालिका वर्ग में विजेता बनने पर उपमुख्यमंत्री ने कैडेट्स से संवाद कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की और प्राचार्य सहित पूरे प्रशासनिक तंत्र को बधाई दी।

स्कूल का किया निरीक्षण

अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और नव निर्माणाधीन गतिविधि स्थलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और उपमुख्यमंत्री ने आगंतुक पंजिका में हस्ताक्षर किए ।