Government Websites Hack हैक हो गई राजस्थान सरकार की वेबसाइट, कई सरकारी वेबसाइट निशाने पर
Cyber Attack : राजस्थान में पाकिस्तान की करतूत। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान साइबर हमलों पर उतारू हो गया है।
पाकिस्तान की साइबर फोर्स ने सोमवार देर रात नगरीय विकास विभाग (यूडीएच), स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की वेबसाइट पर साइबर हमला किया और पोस्टर में पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।

अभी यह नहीं मालूम हो सका है कि साइबर शातिरों ने साइटों के डेटा से भी छेड़छाड़ की है या नहीं।
गोलियों से नही… अगला प्रहार डिजिटल
पाकिस्तानी हैकर्स ने राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट कर भारत के खिलाफ बयानबाजी की है। लिखा- पाकिस्तान साइबर फोर्स। अगला हमला गोलियों से नहीं, टेक्नोलॉजी से होगा।

शिक्षा विभाग की साइट हैक, मंत्री मदन दिलावर का एक्शन
टेक्निकल टीम को तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश, शिक्षा विभाग लगातार कर रहा रिकवरी की कोशिश
फिलहाल नहीं खुल पा रही शिक्षा विभाग की वेबसाइट
कल हैक हुई थीं DLB और JDA की वेबसाइट
यह घटना सोमवार को इसी तरह के साइबर हमले के बाद हुई है, जिसमें हैकरों ने स्थानीय स्वशासन विभाग (डीएलबी) और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की वेबसाइटों पर हमला किया था और उन पर पाकिस्तान समर्थक प्रचार लिखा था. उन दोनों वेबसाइटों को तब से बहाल कर दिया गया है. साइबर सुरक्षा एजेंसियां इस वक्त हैकिंग के लिए जिम्मेदार समूह की पहचान करने में जुटी हुई हैं. हालांकि एक पोस्ट में हैकर्स ने खुद के ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ का हिस्सा होने का दावा किया है.
