Petrol Pump Strike: कल से पूरे प्रदेश में नहीं मिलेगा पेट्रोल, बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

पेट्रोल पंप हड़ताल: राजस्थान सरकार से वैट कम करने की मांग पर 10 दिन पहले पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ हुई वार्ता में सरकार की ओर से 5 सूत्री मांगों पर आश्वासन दिया गया था।

लेकिन अब एसोसिएशन ने सरकार पर वादा खिलाफ का आरोप लगाते हुए फिर से पेट्रोल पंप हड़ताल की घोषणा कर दी है।

15 सितंबर को मंत्री के आश्वासन पर स्थगित हुई थी हड़ताल


इस महीने 15 सितंबर शुक्रवार को राजस्थान सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच वार्ता हुई थी। सरकार की ओर से मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन को आश्वासन दिया। इसके बाद सचिवायल में मंत्री ने प्रेस वार्ता के जरिए जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की पांच सूत्री मांगों और वैट के आंकलने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट देगी। इसी आश्वासन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।

पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत पेट्रोलियम एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार रात दो घंटे पेट्रोल पंप बंद रहे।

झुंझुनूं पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अंकित डैला ने बताया कि मांगें नहीं मानी तो एक अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंपों की सांकेतिक हड़ताल रखी जाएगी तथा 2 अक्टूबर से अनिश्चतकालीन हड़ताल की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सीकर दौरा:मुख्यमंत्री ने किए सांगलिया धूणी के दर्शन

सीकर :मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सीकर के धोद में सांगलिया धूणी के दर्शन किए। उन्होंने धूणी स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
गहलोत ने कहा कि सांगलिया धूणी धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र और अटूट विश्वास का प्रतीक है। आज भी लाखों लोग प्रसिद्ध संत खींवादास जी महाराज के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।

इस दौरान गहलोत ने खींवादासजी महाराज की समाधि के दर्शन कर सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज तथा पीठ के प्रबंधकों से मुलाकात कर समाधि के इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्रबंधकों ने राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, धोद विधायक परसराम मोरदिया, खंडेला विधायक महादेव सिंह, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, बिसूका जिला उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य शिवभगवान नागा, संभागीय आयुक्त सीकर डॉ. मोहन लाल यादव, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।