डूमौली खुर्द में धर्म परिवर्तन का मामलाः पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार Jhunjhunu News

झुंझुनूं के सिंघाना थाना इलाके के डूमोली खुर्द गांव में रविवार शाम को जन्मदिन पार्टी की आड़ में महाराष्ट्र से आए कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को हिरासत में ले लिया. बाद में देर रात 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद पूरे इलाके में बवाल मच गया है.

इस पूरे मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि डूमोली खुर्द के एक मकान में दो गाड़ियों में सवार होकर दस-बारह लोग आए थे. उन्होंने जन्मदिन समारोह मनाए जाने नाम पर कुछ महिलाओं और पुरुषों को बुलाया. उन्हें विडियो के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया. इसकी सूचना पर वे मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाहर से आए लोग हिंदू धर्म के बारे में गलत प्रचार कर धर्म परिवर्तन करवाने की प्रक्रिया कर रहे हैं.

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि सिंघाना के वार्ड 13 निवासी देवेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डूमौली खुर्द के सिंगया वाले बालाजी मंदिर के पास एक मकान में जन्मदिन मनाने की आड़ में ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वहां मौजूद अधिकांश लोग महाराष्ट्र से आए थे।